फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bank officials should improve the loan and deposit ratio

Kullu News: ऋण और जमा अनुपात में सुधार लाएं बैंक अधिकारी

Wed, 28 May 2025 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 28 May 2025 06:11 AM IST
विज्ञापन
Bank officials should improve the loan and deposit ratio
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बैंकों का ऋण व जमा का अनुपात 26.70 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय ऋण व जमा अनुपात का बहुत ही कम है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने केलांग में बैंकों की 56वीं जिला स्तरीय समन्वय समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की संयुक्त बैठक में बैंक अधिकारियों को इसमें सुधार लाने के निर्देश जारी किए हैं। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंकों द्वारा स्वयं सहायता समूह को दिए जाने वाले ऋणों के लक्ष्य के बारे जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वर्तमान वित वर्ष में 250 स्वयं सहायता समूहों को ऋण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह व किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसान, बागवान ऋण लेंगे तो जिला के बैंकों के ऋण-जमा अनुपात में सुधार आएगा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। जिसके तहत और बताया कि इस योजना के तहत जिला में अभी तक कुल 183 मामले स्वीकृत किए गए हैं। बैठक में एसडीएम केलांग अकांक्षा शर्मा, डीडीएम नाबार्ड अनिता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी, पंकज पाल, उपनिदेशक बागवानी मीनाक्षी शर्मा सहित बैंकों को प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed