{"_id":"6a56734425b81909d4038ac2","slug":"banjar-valley-in-darkness-for-two-days-tourists-packed-up-and-left-kullu-news-c-89-1-klu1002-181435-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दो दिन बंजार घाटी अंधेरे में, पर्यटकों ने समेटा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दो दिन बंजार घाटी अंधेरे में, पर्यटकों ने समेटा सामान
विज्ञापन
कुल्लू। बंजार उपमंडल में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक असर पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे से बाधित हुई बिजली की आपूर्ति मंगलवार शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी। इससे होटल, होमस्टे, गेस्ट हाउस और स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
बिजली गुल रहने के कारण घाटी में ठहरे कई पर्यटकों ने समय से पहले ही होटल और होमस्टे छोड़ दिए। अनेक पर्यटकों ने अग्रिम बुकिंग भी रद्द कर दी। जिभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन किशन चंद ठाकुर, महासचिव ललित कुमार और पर्यटन कारोबारी गौरव शर्मा ने बताया कि लगातार दो दिन तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लगा है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को लारजी से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। शाम तक बिजली बोर्ड ने बालीचौकी तक बिजली बहाल कर दी, लेकिन इसके आगे बंजार मुख्यालय, तीर्थन घाटी, जिभी घाटी और आसपास के कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे। मंगलवार को भी लोग पूरे दिन बिजली बहाल होने का इंतजार करते रहे। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, पवन और सोनू ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से बाजार में भी कारोबार प्रभावित हुआ। बिजली आधारित अधिकांश काम ठप रहे।
विज्ञापन
...
थलौट से बंजार की ओर जाने वाली विद्युत लाइन में फाल्ट आया है। इसे खोजने और रिस्टोर करने में बोर्ड के कर्मचारी और मजदूर लगे हैं। मंगलवार को फाल्ट खोज लिया था लेकिन जब सप्लाई शुरू की तो फिर से दिक्कत आ गई। टीमें मौके पर काम करने में जुटी हैं। जल्द ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
-आरएस ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, बिजली बोर्ड कुल्लू वृत्त