फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ban on holy bath of 20 Bhado in Dinosaur Lake

Kullu News: डायनासौर झील में 20 भादो के पवित्र स्नान पर पांबदी

Thu, 31 Aug 2023 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 31 Aug 2023 06:05 AM IST
विज्ञापन
Ban on holy bath of 20 Bhado in Dinosaur Lake
लगघाटी की पवित्र झील डायनासौर, जहां 20 भादों स्नान की मनाही रहेगी
कुल्लू। लगघाटी और मंडी जिला की चौहार, छोटा भंगाल क्षेत्र की अधिष्ठात्री माता फूंगणी की पवित्र डायनासौर झील में इस बार 20 भादों के स्नान पर पाबंदी रहेगी। लगघाटी, चौहार, बरोट और छोटा भंगाल के देवी-देवताओं ने झील की अपवित्रता को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

डायनासौर झील में कई लोग जाकर गंदगी फैला रहे हैं। इससे यह धार्मिक स्थल अपवित्र हो रहा है। ऐसे में अब माता फूंगणी के कारदार की ओर से सभी लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि कोई भी श्रद्धालु 20 भादों को डायनासौर झील में न जाएं। गौर रहे कि डायनासौर झील की लोगों में काफी मान्यता है।
विज्ञापन

दंत कथाओं के अनुसार भगवान शिव और पार्वती चंद्रताल, सूरजताल झील होते हुए जब मणिमहेश के लिए जाते थे तो डायनासौर नामक जगह पर रुकते थे। इस स्थान पर एक डायन का कब्जा था। शिव और पार्वती जब यहां पर रुके तो आधी रात डायन ने भगवान शिव को युद्ध के लिए ललकारा। इसके बाद भगवान शिव ने उसे मारा डाला। इसके बाद इस जगह का नाम डायनासौर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता फूंगणी के कारदार रामलाल ठाकुर ने कहा कि देवस्थलों को देवस्थल ही रहने दिया जाए। इनमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले कोरोना का मुश्किल दौर आया तब भी देवी-देवताओं ने हमारी रक्षा की। अब आपदा में फिर से देवी-देवता हमारा आसरा बने हैं। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के आदेश के मुताबिक 20 भादों का स्नान डायनासौर में नहीं होगा। श्रद्धालु भी 20 भादों पर डायनासौर में न जाएं, आदेश न मानने वालों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed