फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Balveer and Srishti are chosen as the best volunteers.

Kullu News: बलवीर और सृष्टि चुने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

Sat, 03 Jan 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 03 Jan 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Balveer and Srishti are chosen as the best volunteers.
कुल्लू कालेज में एनएसएस ​शिविर के समापन अवसर पर स्वंयसेवी को पुस्कृत करते हुए।-संवाद
कुल्लू कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन धूमधाम से हुआ। शिविर में 95 स्वयंसेवियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
समापन समारोह में उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक सुनीता सिंह मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राकेश राणा ने की। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. खेमचंद और प्रोफेसर प्रोमिला विशेष रूप से मौजूद रहे। प्राचार्य राकेश राणा ने मुख्य अतिथि सुनीता सिंह को सम्मानित किया।

शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। बलवीर और सृष्टि को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। पुनीत को मीडिया हेड का पुरस्कार मिला। आशीष और काव्या को बेस्ट ग्रुप लीडर चुना गया। शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुनीता सिंह ने स्वयंसेवियों के सेवा भाव, अनुशासन और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed