फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bajaura and Diyaar school stundets performance outshine all in under-19 games at Kullu's Dhalpur ground

बॉक्सिंग-कुश्ती में बजौरा और दियार का रहा दबदबा

Fri, 02 Sep 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bajaura and Diyaar school stundets performance outshine all in under-19 games at Kullu's Dhalpur ground
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स शुरू हो गई हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा में दो दिनों तक प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। स्कूल में जिला भर के 15 स्कूलों की छात्र-छात्राएं जूडो, बॉक्सिंग और कुश्ती में अपना दमखम दिखा रहे हैं।
शुक्रवार को छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं करवाई गईं जिसमें बजौरा और दियार स्कूल की छात्राओं का दबदबा रहा। छात्राओं ने तीनों प्रतियोगिताओं में अपना बेहतर प्रदर्शन किया। बॉक्सिंग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में बजौरा की तनिका ने स्वर्ण, दियार की हीना ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन

इसी प्रतियोगिता के 45 से 48 किलोग्राम में जाऊं की रीना, दियार की कंचन, बजौरा की इवा, 49 से 52 किलोग्राम में आनी की आरती, भुंतर की जया, 52 से 56 किलोग्राम बजौरा की अंजलि, दियार की शामिला, 56 से 60 किलोग्राम में बजौरा की कीर्ति, शालिनी, भुंतर की रिया, 60 से 64 किलोग्राम में बजौरा की पल्लवी, दियार की स्वींकि, 64 से 69 किलोग्राम में बजौरा की मुस्कान, शिष्या और 69 से 75 किलोग्राम में ब्राण की वैशाली तथा बजौरा की चांदनी ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कुश्ती की 50 किलोग्राम प्रतियोगिता में बजौरा की दीक्षा, दियार की नीलम, 53 किलोग्राम में एंबिशन क्लासिस की दीक्षा, बजौरा की मीतिका, 55 किलोग्राम में बजौरा की वंशिका, दियार की पल्लवी, 57 किलोग्राम में बजौरा की कीर्ति, दियार की आर्कशिता, 59 किलोग्राम में बजौरा की आरती, 62 किलोग्राम में दियार की स्वींकि, 65 किलोग्राम में बजौरा की पल्लवी, 68 किलोग्राम में बजौरा की मुस्कान, 72 किलोग्राम में बजौरा की शिष्या, 76 किलोग्राम में बजौरा की चांदनी ने स्वर्ण पदक जीते।

जूडो प्रतियोगिता की 36 किलोग्राम में बजौरा की हंसा, 40 किलोग्राम में बजौरा की नेहा, 44 किलोग्राम में दियार की सृष्टि, 48 किलोग्राम में बजौरा की दिनेश्वरी, 52 किलोग्राम में एंबिशन क्लासिस की दीक्षा ठाकुर, 57 किलोग्राम में बजौरा की कीर्ति, 63 किलोग्राम में दियार की स्वींकि, बजौरा की मुस्कान तथा 70 किलोग्राम से अधिक की प्रतियोगिता में बजौरा की चांदनी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक प्रतियोगिता भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed