फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bailey bridge will be built on Beas in 12 crore 15 miles

Kullu News: 12 करोड़ से 15 मील में ब्यास पर बनेगा बैली ब्रिज

Sun, 29 Dec 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 29 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Bailey bridge will be built on Beas in 12 crore 15 miles
लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा
विज्ञापन

20 पंचायतों की आबादी होगी लाभान्वित, आपदा में होगा सहायक

संजय ठाकुर
पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली और व्यापारिक केंद्र पतलीकूहल के मध्य 15 मील में ब्यास नदी पर बैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
बैली ब्रिज के निर्माण पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने सर्वे के बाद इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। इसे लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृति के लिए भेजा है। नए साल में ब्यास नदी पर बनने वाले इस बैली ब्रिज की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
15 मील में बैली ब्रिज बनने से राइट बैंक और लेफ्ट बैंक की करीब 20 से अधिक पंचायतों की हजारों की आबादी लाभान्वित होगी। वर्तमान में 15 मील में फुट ब्रिज है। यह खस्ता हालत में है। खस्ताहाल पुल से हादसों की आशंका बनी रहती है। घाटी के लोग लंबे समय से 15 मील में बैली ब्रिज बनाने की मांग उठ रही थी। पिछले साल विंटर कार्निवल के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधायक भुवनेश्वर गौड़ की मांग पर 15 मील में बैली ब्रिज बनाने की घोषणा की थी। अब बैली ब्रिज बनाने की दिशा में कवायद शुरू हो गई है। ब्यास नदी पर बनने वाले बैली ब्रिज का फायदा बाढ़ आने जैसी आपदा के दौरान भी लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में जब ब्यास नदी में बाढ़ आई थी तो पतलीकूहल से मनाली के बीच नेशनल हाईवे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में रायसन के बैली ब्रिज से होकर वाहन आर-पार हुए थे। उस समय 15 मील में बैली ब्रिज की मांग जोर पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
15 मील में 12 करोड़ से नया बैली ब्रिज बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इसका एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर अवार्ड कर काम शुरू कर दिया जाएगा।
-अनूप शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
--

पतलीकूहल में सब्जी मंडी यहां से मात्र दो किमी दूर है, लेकिन ब्यास नदी के उस तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को रायसन पुल होकर आना पड़ता है। 15 मील में बैली ब्रिज के निर्माण से घाटी के बागवानों को भी फायदा मिलेगा।

- राजीव बोध, पतलीकूहल

--
15 मील में बैली ब्रिज से पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। ब्यास के दूसरी तरफ भी कई होटल व कई टूरिस्ट पॉइंट है। बैली ब्रिज से यहां पर्यटकों का आवागमन आसान हो जाएगा। विभाग को जल्द इस बैली ब्रिज का कार्य शुरू करना चाहिए।
- भृगू आचार्य, नग्गर
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed