{"_id":"69209f17f3153409de063788","slug":"bailey-bridge-to-be-built-at-pirdi-at-a-cost-of-rs-28-crore-kullu-news-c-89-1-klu1001-162268-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पिरड़ी में 28 करोड़ से बनेगा बेली ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पिरड़ी में 28 करोड़ से बनेगा बेली ब्रिज
Fri, 21 Nov 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 21 Nov 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने स्वीकृत की धनराशि, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
साइट देखने के बाद पीडब्ल्यूडी ने मंजूरी के लिए भेजा था प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर पिरड़ी में 28 करोड़ की लागत से डबललेन बेली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से डबललेन बेली ब्रिज के लिए राशि स्वीकृत की गई है।
डबललेन बेली ब्रिज बनने से भुंतर और कुल्लू के बीच हजारों की आबादी को सुविधा मिलेगी। विधायक प्राथमिकता के तहत पुल के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है।
गौर रहे कि वर्तमान में भूतनाथ बेली ब्रिज से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। यहां से 10 किलोमीटर दूर भुंतर बेली ब्रिज से बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। भुंतर और कुल्लू के बीच कोई भी बड़ा पुल नहीं है। हालांकि तलोगी के पास एक झूला पुल है। पुल बनने से महाराजा, मौहल, शमशी, पिरड़ी, बदाह सहित खराहल के लोगों को फायदा होगा। पुल के लिए वर्ष 2023 में साइट देखी गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रक्रिया पूरी कर इसे स्वीकृति के लिए भेजा गया। बहरहाल, अब लोगों को पिरड़ी में 28 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का कार्य शुरू होने का इंतजार है। उधर, इस संबंध में कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि पिरड़ी में पुल के लिए 28.35 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।
--