फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bailey bridge-hathithan road started getting repaired after nine months

Kullu News: नौ महीने के बाद दुरुस्त होने लगा बैली ब्रिज-हाथीथान मार्ग

Sun, 07 Apr 2024 06:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
Bailey bridge-hathithan road started getting repaired after nine months
आपदा में हुआ था क्षतिग्रस्त, वाहन चालक हो रहे थे परेशान
विज्ञापन

भुंतर-मणिकर्ण सड़क में भी बसों की आवाजाही हुई शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की हालत अब सुधरने लगी है। जैसे-जैसे पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है, कुल्लू में सड़कों को सुधारने में तेजी आने लगी है। नौ महीने पहले आई प्राकृतिक आपदा में सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में बैली ब्रिज से लेकर हाथीथान तक सड़क को सुधारने में लोक निर्माण विभाग जुट गया है। बैली ब्रिज से लेकर हाथीथान तक क्षतिग्रस्त सड़क में गटका बिछाया जा रहा है। गटका बिछाने के बाद सड़क में टारिंग की जाएगी। सड़क के दुरुस्त होने से लोगों, वाहन चालकों को राहत मिलेगी। भुंतर बस स्टैंड से निकलने वाले सभी बड़े वाहन इसी सड़क से मणिकर्ण और कुल्लू की तरफ जाते हैं। सड़क की हालत खराब होने से परेशानी होती थी। यहां नदी किनारे आरसीसी की ऊंची दीवार लगाई गई है।
विज्ञापन

इसके साथ भुंतर-मणिकर्ण सड़क भी डुंखरा के समीप क्षतिग्रस्त हो गई थी। करीब एक सप्ताह बाद यहां से बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। एक सप्ताह तक सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से से बसें ट्रांसमिट होकर चलाई जा रही थीं। अब बसें चलने के बाद लोगों की मुश्किलें कम हुई हैं। हालांकि मणिकर्ण से लेकर भुंतर तक भूस्खलन से धंसी सड़क की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। सड़क के लिए केंद्र सरकार की ओर से धनराशि भी आई है लेकिन कार्य धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथीथान में क्षतिग्रस्त हुई सड़क को चकाचक किया जा रहा है। इससे लोगों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। मार्ग जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा।
-बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed