{"_id":"684f0115f896dd2d180396d1","slug":"bagasarahn-to-get-bridal-path-jalori-pass-to-get-natural-interpretation-centre-kullu-news-c-89-1-klu1002-149978-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बागासराहन को ब्राइडल पाथ, जलोड़ी दर्रा को मिलेगा प्राकृतिक व्याख्या केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बागासराहन को ब्राइडल पाथ, जलोड़ी दर्रा को मिलेगा प्राकृतिक व्याख्या केंद्र
Sun, 15 Jun 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 15 Jun 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
17 और 18 को आनी विस क्षेत्र के लोगों को करोड़ों की सौगात देंगे सीएम सुक्खू
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पांच पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनेंगे सीएम
63 करोड़ की सडकों और पेयजल योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बागासराहन दौरे के दौरान आनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को करोड़ों की सौगात मिलेगी। सीएम बागासराहन में 74 लाख से तैयार कार्ट इको ट्रेल्स, ब्राइडल पाथ का शुभारंभ करेंगे। जलोड़ी दर्रा के प्रकृति व्याख्या एवं सेवा केंद्र जलोड़ी जोत का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस पर 6.28 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
इसके अलावा 2 करोड़ की लागत से पंचायती राज विभाग के पंचायत सामुदायिक केंद्र ग्राम पंचायत पोशना, जगातखाना, कोटी, बखन, शिशवी और 1.55 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनाग भवन का उद्घाटन करेंगे। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 63 करोड़ की सड़कों और पेयजल योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 17 और 18 जून को निरमंड के बागा सराहन दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 17 जून को यहां सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम होगा। इसमें क्षेत्र की पांच पंचायतों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावा आनी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और अन्य विकास योजनाओं की आधारशिला के साथ साथ लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की पात्र महिलाओं को सम्मान राशि वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
--