फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bad weather stopped the wheels of buses, service disrupted on 84 routes in Kullu

Kullu News: खराब मौसम ने राेके बसों के पहिये, कुल्लू में 84 रूटों पर सेवा बाधित

Thu, 07 Aug 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 07 Aug 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Bad weather stopped the wheels of buses, service disrupted on 84 routes in Kullu
जिले के 37 रूटों पर बस सेवाएं पूरी तरह ठप, 47 रूटों पर आधे रास्ते तक जा रहीं बसें
विज्ञापन

मंडी से चल रहीं लंबी दूरी के रूटों की बसें, पठानकोट के लिए पालमपुर से चल रही बस

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की 84 बस सेवाएं आंशिक या पूरी तरह से बाधित हो गई हैं। इनमें 37 रूटों पर बसों का संचालन पूरी तरह बंद है।
47 रूटों पर बसें सिर्फ आधे रास्ते तक ही चल रही हैं। भूस्खलन और सड़कें धंसने से लोकल से लेकर लंबी दूरी के रूटों पर सफर कर रहे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निगम की कुछ लंबी दूरी की बसें अब मंडी और पालमपुर से चलाई जा रही हैं जबकि लोकल रूटों पर हालात और भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिले में गत तीन से चार दिन से भारी बारिश हो रही है। भूस्खलन और सड़कें धंसने से बस सेवा को बहाल रखना परिवहन निगम के लिए समस्या बना हुआ है। लंबे और लोकल रूटाें पर निगम की 304 बसें चलती हैं। इनमें 84 रूटों पर बस सेवा आंशिक और पूर्ण रूप से बंद है। लंबी दूरी के रूटों मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, पटियाला, शिमला के लिए मंडी से ही बसें भेजी जा रही हैं। इसी प्रकार पठानकोट के लिए बस पालमपुर से संचालित की जा रही है। सड़कों की दशा ठीक न होने से परिवहन निगम के साथ यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोकल सर्विस में भी करीब 30 से अधिक ऐसे एकतरफा रूट हैं जिनमें बसें निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि भूस्खलन और सड़कों के धंसने के कारण कई बसों का संचालन करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव है, यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को भेजा जा रहा है। लंबे रूटों की बसें मंडी से चल रही हैं। लोकल बसें जहां तक सड़क बहाल है, वहां तक चलाई जा रही हैं। जिले में निगम की 84 बस सेवाएं पूर्ण और आंशिक रूप से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed