फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   B-Voc course becomes the path to a secure future

Kullu News: बीवॉक कोर्स बना सुरक्षित भविष्य की राह

Thu, 14 May 2026 04:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 04:25 AM IST
विज्ञापन
B-Voc course becomes the path to a secure future
बीवॉक कोर्स बना सुरक्षित भविष्य की राह
विज्ञापन

11 विद्यार्थियों को मिला चार लाख तक का पैकेज
विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के साथ एक सुरक्षित कॉर्पोरेट कॅरियर की तलाश कर रहे विद्यार्थियों के लिए राजकीय महाविद्यालय कुल्लू का बेचलर ऑफ वोकेशन विभाग एक उत्कृष्ट विकल्प बनकर उभरा है। लेबरनेट इंडिया सर्विसेज के तकनीकी सहयोग और टीएसपी समन्वयक राजेश रंजन झा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित प्लेसमेंट में कॉलेज के विद्यार्थियों ने कॉर्पोरेट जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विभाग के मेधावी छात्रों को देश की अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रिलायंस और कैप्सन्स कंपनियों में तीन से चार लाख रुपये तक का प्रतिष्ठित वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ है। इसी सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा, नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह राणा और वरिष्ठ प्रशिक्षक अजय गुलेरिया ने चयनित विद्यार्थी अरुण, ललित, बसंत, अनुज, नरेश, सौरव, अभिषेक, नवीन, दिशा, लवीना और नेहा को ऑफर लेटर सौंपकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. राणा ने विद्यार्थियों से पारंपरिक पढ़ाई के बजाय सीधे आत्मनिर्भर बनाने वाले इन प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों को चुनने का आह्वान किया। विभाग के वरिष्ठ प्रशिक्षक अजय गुलेरिया ने पाठ्यक्रम की तकनीकी बारीकियों को साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सिद्धांतों के तहत यह पाठ्यक्रम पूरी तरह अनुपालन है, जिसमें उद्योगों की मांग के अनुसार दोनों ट्रेड्स में भिन्न-भिन्न विशिष्ट जॉब रोल्स और ऑन द जॉब ट्रेनिंग दी जाती है। इस कोर्स की सबसे बड़ी मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट की सुविधा है, जिसके अंतर्गत संबंधित सेक्टर स्किल काउंसिल द्वारा समय-समय पर निष्पक्ष मूल्यांकन किया जाता है। इसके तहत विद्यार्थियों को माह में सर्टिफिकेट, एक वर्ष में डिप्लोमा, दो वर्ष में एडवांस डिप्लोमा और तीन वर्ष पूर्ण करने पर स्नातक की मान्यता प्राप्त उपाधि दी जाती है। प्रशिक्षक अजय गुलेरिया के कहा कि कॉलेज में रिटेल और हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म जैसे दो सबसे सेक्टर हैं, जिनमें 40-40 सीटें स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed