{"_id":"682225972b4e09b97305120f","slug":"ayush-hospital-gets-senior-specialist-doctor-kullu-news-c-89-1-ssml1015-147411-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आयुष अस्पताल को मिला वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आयुष अस्पताल को मिला वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक
Mon, 12 May 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 12 May 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
सृजित कर भरा स्पेशलिस्ट चिकित्सक का पद, डॉक्टर ज्वाइनिंग भी दी
अब अस्पताल में चार विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, पहले तीन देख रहे थी सेहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में आयुष सेवाएं सुदृढ़ की जा रही हैं। इसके लिए आयुष विभाग ने जिला आयुष अस्पताल में सीनियर स्पेशलिस्ट चिकित्सक का पद सृजित कर भर दिया है। विभाग ने इस पद को सृजित करने की अधिसूचना जारी करने के बाद आयुष सीनियर स्पेशलिस्ट चिकित्सक को नियुक्ति दे दी है।
चिकित्सक ने अस्पताल में ज्वाइन कर लिया है। अब अस्पताल में चार चिकित्सक सेवाएं देंगे। इनमें एक सीनियर स्पेशलिस्ट भी शामिल हैं।
गौर रहे कि जिले में पहली बार सीनियर स्पेशलिस्ट की नियुक्ति हुई है। इससे पहले एएमओ ही जिला आयुष अस्पताल कुल्लू और आयुष अस्पताल कटराईं में सेवाएं दे रहे थे। पहली बार आयुष विभाग ने सीनियर स्पेशलिस्ट चिकित्सक का पद सृजित कर भरा है। इससे मरीजों को राहत मिली है। अब मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार करवाने के लिए जिले के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मरीजों को अपने गृह जिला में ही उपचार की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
उधर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सोनिया दुग्गल ने कहा कि जिला आयुष अस्पताल के लिए विभाग ने सीनियर स्पेशलिस्ट चिकित्सक का पद सृजित किया गया था। इसकी अधिसूचना जारी करने के बाद सीनियर चिकित्सक मधुवाला को नियुक्त किया है। चिकित्सक ने ज्वाइन कर सेवाएं शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
--
अब चार चिकित्सक देंगे सेवाएं
जिला आयुष अस्पताल में अब चार चिकित्सक सेवाएं देंगे। इससे पहले तीन ओपीडी चल रही थी, जिनमें तीन चिकित्सक सेवाएं दे रहे थे। इन चिकित्सकों में दो चिकित्सक आयुष विभाग के एएमओ पद और तीसरी चिकित्सक होम्योपैथी की हैं, जिनकी हाल ही में नियुक्ति की गई थी।