{"_id":"685151c094265af27e0d2be8","slug":"ayush-department-will-tell-you-how-to-stay-healthy-with-yoga-kullu-news-c-89-1-ssml1015-150078-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: योग से कैसे रहें निरोग, बताएगा आयुष विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: योग से कैसे रहें निरोग, बताएगा आयुष विभाग
Wed, 18 Jun 2025 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 18 Jun 2025 04:59 AM IST
विज्ञापन
...खास खबर
योग दिवस पर रथ मैदान कुल्लू और मनाली के मालरोड में होंगे कार्यक्रम
बंजार, आनी और निरमंड मुख्यालय में करवाया जाएगा ध्यान
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिला स्तरीय योग दिवस इस साल रथ मैदान कुल्लू में आयोजित किया जाएगा। वहीं, लोगों और पर्यटकों को योग की क्रियाएं बताने के लिए पर्यटन नगरी मनाली के मालरोड पर भी कार्यक्रम होगा। इस दौरान योग और ध्यान से मनुष्य जीवन में होने वाले फायदों से लोगों को अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा उपमंडल बंजार, आनी और निरमंड मुख्यालय में भी योग और ध्यान की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
गौर रहे कि कुल्लू जिले में योग से निरोग रहने का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए आयुष विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है और लोगों को योग के फायदे समझाने के लिए चिकित्सकों और योगाचार्यों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिले में पांच स्थानों को इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के लिए चयनित किया गया है। इनमें जिला मुख्यालय कुल्लू समेत अन्य सभी उपमंडल स्तर पर कार्यक्रम होंगे और लोगों को आयुष पद्धति के अलावा योग और ध्यान से कैसे स्वस्थ और निरोग रहा जा सकता है। इसके लिए योगाभ्यास करवाया जाएगा और योग क्रियाएं सिखाई जाएंगी। इस संबंध में जिला आयुष अधिकारी डॉ. सोनिया दुग्गल ने कहा कि कुल्लू में सभी पांचों उपमंडलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इसके लिए विभागीय तैयारियां जारी हैं। कहा कि इस बार हजारों लोगों को कार्यक्रमों के माध्यम से योग से निरोग रहने की क्रियाएं योगाभ्यास से सिखाई जाएंगी।