Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ayush brings glory to the nation by winning first place in the Rally of Himalayas

Kullu News: आयुष ने रैली ऑफ हिमालया में प्रथम स्थान पाकर बढ़ाया मान

Mon, 02 Nov 2026 03:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
Ayush brings glory to the nation by winning first place in the Rally of Himalayas
विधायक अनुराधा राणा सहित पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने दी बधाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। कोकसर पंचायत के गांव तेलिंग के 20 वर्षीय आयुष मिरुपा ने दो दिन पहले सिस्सू में आयोजित रैली ऑफ हिमालया के पांचवें संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने मोटरसाइकिल की 260 से 450 सीसी कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। इस उपलब्धि के साथ आयुष इस रैली के सबसे कम उम्र के विजेता भी बने हैं।


आयुष ने इस साहसिक खेल में अपना दमखम दिखाया है। उन्होंने इसी रैली में मोटरसाइकिल की 160 और 260 सीसी कैटेगरी में भी भाग लिया। इसमें उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। इतना ही नहीं, आयुष ने मोटरसाइकिल प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप में चौथा स्थान प्राप्त किया। आयुष ने इसका श्रेय पिता राकेश चंद, माता अरुणा देवी और दोस्त साहिल राणा को दिया है। साहिल राणा उन्हें साहसिक खेलों में भाग लेने के लिए लगातार प्रेरित करते हैं। इससे पहले उन्होंने रैली ऑफ लाहौल स्पीति में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने आयुष को उनकी जीत पर बधाई दी है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर और कोकसर पंचायत के प्रधान सुनील कुमार ने भी आयुष को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed