{"_id":"66b60a162d84fd1760087217","slug":"awareness-will-be-increased-on-hiv-suresh-kullu-news-c-89-1-ssml1015-128463-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईवी पर बढ़ाई जाएगी जागरूकता : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआईवी पर बढ़ाई जाएगी जागरूकता : सुरेश
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में एकीकृत स्वास्थ्य अभियान की बताई गई रूपरेखा
20 रेड रिबन क्लबों के शिक्षकों और विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में एचआईवी एड्स पर जागरूकता बढ़ाने में रेड रिबन क्लब अपनी अहम भूमिका निभाएं। कुल्लू में एचआईवी के खिलाफ एकीकृत स्वास्थ्य अभियान चलेगा। इसके माध्यम से लोगों खासकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा। इसमें रेड रिबन क्लबों की अहम भूमिका रहेगी। यह बात शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश ने कही।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शुक्रवार को एकीकृत स्वास्थ्य अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 20 रेड रिबन क्लबों के एक-एक शिक्षक और दो-दो विद्यार्थी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को अभियान की पूरी रूपरेखा समझाई गई।
डॉ. सुरेश ने कहा कि जिले में तीन चरणों में एकीकृत स्वास्थ्य अभियान चलेगा। प्रथम चरण में विभिन्न गांवों में जागरूकता के सत्र आयोजित किए जाएंगे। दूसरे चरण में मैराथन और तीसरे चरण में हाई रिस्क आबादी पर फोकस किया जाएगा। वहीं, जन शिक्षा संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने कहा कि एकीकृत स्वास्थ्य अभियान के तहत एचआईवी टेस्टिंग के अलावा विशेष तौर पर काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
एचआईवी तथा यौन रोग को लेकर विभिन्न संस्थानों में रेड रिबन क्लबों की ओर से जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जानी हैं। इसके लिए सभी क्लब तैयारियां करें। जागरूकता कार्यक्रम तकनीकी शिक्षण संस्थानों, स्कूलों आदि में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षक और प्रशिक्षु भी मौजूद रहे।
000