{"_id":"692ec030e1539cd03a017d5a","slug":"awareness-rally-taken-out-in-dhalpur-under-chitta-free-campaign-kullu-news-c-89-1-klu1001-163119-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चिट्टा मुक्त अभियान के तहत ढालपुर में निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चिट्टा मुक्त अभियान के तहत ढालपुर में निकाली जागरूकता रैली
Tue, 02 Dec 2025 05:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 02 Dec 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
ढालपुर मैदान में चिट्टा के खिलाफ जागरूकता अभियान के दौरान एसपी कुल्लू व अन्य। संवाद
एसपी ने युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील
बोले- मुहिम को कामयाब बनाने में सबका सहयोग जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने की दिशा में चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को ढालपुर में कुल्लू पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल के नेतृत्व में स्कूली छात्रों, पुलिसकर्मियों ने ढालपुर के रथ मैदान में नशे को न कहें अभियान के तहत अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि चिट्टा एक जहर है, इससे युवा पीढ़ी को बचाना है। नशे के खिलाफ मुहिम को कामयाब बनाने के लिए सबके सहयोग की जरूरत है। उन्होंने नशे से दूर रहने, सुरक्षित एवं स्वस्थ हिमाचल प्रदेश के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, हिमाचली लोकगायक इंद्रजीत भी इस पहल में शामिल हुए। उन्होंने अपने गीत चिट्टा इक जहर के माध्यम से एक सशक्त नशा-विरोधी संदेश दिया। वहीं, विद्यार्थियों ने चिट्टा से दूर रहने का प्रण लिया।