{"_id":"6ab79f0d822954f2a5072694","slug":"awareness-raised-regarding-womens-health-amidst-phc-violence-kullu-news-c-89-1-klu1019-187739-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पीएचसी हिंसा में महिला स्वास्थ्य पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पीएचसी हिंसा में महिला स्वास्थ्य पर किया जागरूक
विज्ञापन
80 महिलाओं और 30 किशोरियों ने लिया हिस्सा
.....................
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) हिंसा में शनिवार को चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुशी शर्मा के नेतृत्व में महिला स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। बीडीसी सदस्य कंचन विभूति ठाकुर के अनुरोध पर आयोजित शिविर में करीब 80 महिलाओं और 30 किशोरियों ने भाग लिया।
शिविर में महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, इससे जुड़ी समस्याओं, एचपीवी संक्रमण और एचपीवी टीकाकरण की जानकारी दी गई। इसके अलावा सर्वाइकल और स्तन कैंसर के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
डॉ. अरुशी शर्मा ने महिलाओं और किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर व्यक्तिगत परामर्श दिया। उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने, बीमारियों से बचाव और समय पर चिकित्सकीय जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वास्थ्य, एचपीवी और कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा। बीडीसी सदस्य कंचन विभूति ठाकुर ने शिविर के आयोजन के लिए सीएमओ, बीएमओ केलांग, चिकित्सा अधिकारी और मेडिकल स्टाफ का आभार जताया। संवाद