{"_id":"60b9003f8ebc3e3808775a0e","slug":"autos-and-taxis-running-indiscriminately-in-corona-curfew-government-has-not-given-permission-for-public-transport-arbitrary-fare-being-charged-from-passengers-people-upset-kullu-news-sml372440553","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू में धड़ल्ले से दौड़ रहे ऑटो और टैक्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू में धड़ल्ले से दौड़ रहे ऑटो और टैक्सियां
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला में अभी कर्फ्यू जारी है। पांच घंटे की ढील में निजी वाहनों को आवश्यक कार्यों के लिए आवाजाही की अनुमति दी गई है। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं, बसें, टैक्सी और ऑटो को फिलहाल बंद रखा गया है लेकिन कुल्लू में कोरोना कर्फ्यू में सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए सड़कों पर धड़ल्ले से ऑटो व टैक्सियां दौड़ रही हैं। ऐसे में सरकार के आदेशों की ऑटो व टैक्सी चालक सरेआम अवहेलना कर रहे हैं।
आलम यह है कि सवारियों से दोगुना किराया भी वसूला जा रहा है। लोगों के पास आवाजाही का दूसरा साधन नहीं है। ऐसे में लोग मजबूरी में दोगुना किराया भी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण रूटों पर टैक्सियों में सवारियों से मनमाना किराया लिया जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। ऑटो में तीन से चार और टैक्सियों में सात से दस लोगों को बिठाया जा रहा है। जिला में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। पुलिस और परिवहन विभाग ऐसे चालकों पर कार्रवाई नहीं कर पाया है। जिसको लेकर लोगों में रोष है। इस संबंध में आरटीओ कृष्ण चंद ने कहा कि सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत ही सार्वजनिक परिवहन के साधनों को चलने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर उल्लंघन हो रहा है तो विभाग द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।