फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Aut-Banjar-Sainj Highway-305 closed, buses plying on routes from Kullu returned

Kullu News: औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 बंद, कुल्लू से रूटों पर गईं बसें लौटीं

Mon, 23 Dec 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 23 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Aut-Banjar-Sainj Highway-305 closed, buses plying on routes from Kullu returned
लाहौल के ग्रांफू के समीप हो रही ताजा बर्फबारी में पहुंचे पर्यटक।-संवाद
बंजार-छतरी मार्ग भी हुआ अवरूद्ध, निगम ने बाहू तक ही भेजी बसें
विज्ञापन

कुल्लू से विभिन्न रूटों पर गईं बसें सोझा, रामपुर की बस खनाग से लौटीं
जलोड़ी दर्रा पार कर कुल्लू-बागासराहन रूट की बस ही जा पाई आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज राष्ट्रीय उच्च मार्ग-305 यातायात के लिए बंद हो गया है। दोपहर करीब 1:00 बजे के बाद बसों के साथ सभी तरह के वाहनों के लिए हाईवे अवरुद्ध हो गया है। बंजार-छतरी वाया गाड़ागुशैणी सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। निगम ने छतरी के साथ खौली और गाड़ागुशैणी की तरफ जाने वाली सभी बसें बाहू तक भेजीं।
जलोड़ी दर्रा होकर कुल्लू से रवाना हुईं निगम की बसें सोझा से वापस कुल्लू लौट आई हैं। एकमात्र बस कुल्लू से बागासराहन के लिए गई। आनी, बागासराहन, दलाश, बागीपुल, आनी-कुल्लू वाया शुश जाने वाली बसें भी दर्रा होकर कुल्लू पहुंचीं। रामपुर से कुल्लू आ रही बस खनाग से वापस हो गई। मौसम के करवट बदलने से लोगों की दुश्वारियां बढ़नी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले के कई इलाकों में पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ निचले इलाकों तक बर्फ जम गई है। सैंज, तीर्थन, बंजार के सोझा, घियागी, बाहू, बाह्य सराज के खनाग और रघुपुर घाटी के ग्रामीण इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के बदले तेवर से ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को सोझा से आगे बसें बंद होने से कई लोगों को पैदल सफर करना पड़ा। बर्फ के फाहों और कड़ाके की ठंड में लोग सात से दस किलोमीटर तक पैदल चलकर घर पहुंचे।

धर्म सिंह, निका राम, प्रताप सिंह, राजू और बेली राम ने कहा कि रघुपुर घाटी के शुश, खनेर, करशालाबाग, फनौटी, जुहड़, बनाला, लोट सहित कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। उधर, बंजार की तीन कोठी क्षेत्र में बर्फबारी से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी ओम सिंह ने कहा कि हाईवे-305 पर चलने वाले सभी रूटों में से एकमात्र बस कुल्लू-बागासराहन दर्रा के पार हुई है। अन्य रूटों की बसें सोझा से वापस कुल्लू आई है। बंजार-गाड़ागुशैणी-छतरी मार्ग पर बसें को बाहू तक ही भेजा गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed