{"_id":"696bc1af429e83f5d60a903e","slug":"auditions-for-winter-queen-and-voice-of-the-carnival-were-held-for-the-winter-carnival-kullu-news-c-89-1-ssml1013-166833-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विंटर कार्निवल के लिए हुए विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल के ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विंटर कार्निवल के लिए हुए विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल के ऑडिशन
Sat, 17 Jan 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
देवसदन में विंटर क्वीन के लिए 8 और वायस ऑफ कार्निवल में पहुंचे 14 प्रतिभागी
कार्निवल-2026 में मनाली की मनु रंगशाला में अपना हुनर दिखाएंगे युवा
संवाद न्यूज एजेंसी।
कुल्लू। मनु रंगशाला मनाली में 20 से 24 जनवरी तक होने वाले विंटर कार्निवल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्निवल के दौरान होने वाली विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल के लिए जिला मुख्यालय स्थित देवसदन में प्रतियोगिताओं के लिए ऑडिशन हुए। कार्यक्रम में दोनों प्रतियोगिताओं के लिए 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
सबसे पहले विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन हुए। इस दौरान 8 प्रतिभागी युवतियों ने देवसदन में सजे मंच पर आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, मंचीय प्रस्तुति और आत्मविश्वास के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।
इसके उपरांत वाॅयस ऑफ कार्निवल प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन लिए गए। इसमें पहुंचे 14 प्रतिभागियों ने सुर और ताल के साथ अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों और निर्णायकों को खासा प्रभावित किया।
विज्ञापन
आयोजक समिति की सदस्य मोनिका ठाकुर और तारू नेगी ने बताया कि चयनित प्रतिभागी विंटर कार्निवल के दौरान होने वाली मुख्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
--