फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Atul, Palak became the fastest runner

Kullu News: अतुल, पलक बने सबसे तेज धावक

Thu, 29 Aug 2024 04:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Atul, Palak became the fastest runner
कुल्लू कॉलेज में एथलेटिक्स मीट आरंभ, ऊंचीकूद में समीर रहे अव्वल
विज्ञापन

शाटपुट और डिस्कस थ्रो में अवंतिका ने मारी बाजी
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वीरवार को वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शानदार आगाज हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने किया। एनसीसी एयर और आर्मी विंग के कैडेटों, एनएसएस, रोवर-रेंजर, ईको क्लब के स्वयंसेवियों, राजनीति शास्त्र और लोक प्रशासन विभाग के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी।
एथलेटिक्स मीट में छात्र वर्ग में अतुल और छात्रा वर्ग में पलक सबसे तेज दौड़ीं। छात्र वर्ग की 10,000 मीटर दौड़ में अतुल प्रथम, घनश्याम द्वितीय और परमेश तृृतीय रहे। शाटपुट में चंद्रकांत और प्रिंस को संयुक्त रूप से पहला, नरेंदु को दूसरा और कार्तिक को तीसरा स्थान मिला। ऊंचीकूद में समीर प्रथम, अनुराग द्वितीय और शुभम शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पलक ठाकुर ने पहला, प्रकृति ने दूूसरा, अनामिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाटपुट में अवंतिका ने प्रथम, शिवानी ठाकुर ने द्वितीय, सिमरन नेे तृृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में अवंतिका को पहला, गीता को दूसरा और खुशबू को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. एनआर पवार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद को विशेष महत्व है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने खेलकूद के माध्यम से दिनचर्या को अनुकूल बनाने का सुझाव दिया। शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि महाविद्यालय के खिलाड़ी मैदान में अपना दमखम दिखा रहे हैं। इस दौरान डॉ. बृजबाला, डॉ. राकेश राणा, डॉ. आरके सिंह, प्रो. सोम किशन, डॉ. रामनाथ, प्रो. ललित शर्मा, प्रो. सपना वर्मा, डॉ. अवधेश यादव आदि आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed