फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Attempt to steal in Gajan, broke the locks of the temple

Kullu News: गजां में चोरी का प्रयास, मंदिर के ताले तोड़े

Fri, 19 Apr 2024 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Attempt to steal in Gajan, broke the locks of the temple
माता दोचा-मोचा के गर्भ गृह तक पहुंचे शातिर, कुछ नहीं मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। राज परिवार की गृह कुल्ज (आराध्य) माता दोचा-मोचा के मंदिर में चोरी का प्रयास किया गया। मंदिर के दरवाजे के ताले तोड़े गए हैं, लेकिन मंदिर से किसी तरह का सामान या नकदी चोरी नहीं हुई है।
ऊझी घाटी के हरिपुर क्षेत्र के गांव गजां में स्थित माता दोचा-मोचा के मंदिर में वीरवार की रात को चोरी का प्रयास किया गया है। शातिरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे के साथ मंदिर के गर्भ गृह और अलमारी के ताले तोड़े हैं। उनका चोरी का प्रयास असफल रहा। मंदिर में माता की मूर्ति के अलावा कोई भी सामान नहीं रखा गया था।
विज्ञापन

माता दोचा-मोचा के कारदार प्रेमचंद ने कहा कि गजां गांव में स्थित माता के मंदिर में चोरी करने का प्रयास किया गया है। चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर के मुख्य द्वार, गर्भ गृह और अलमारी के ताले तोड़े हैं, लेकिन चोरी करने लायक सामान या नकदी मंदिर में नहीं थी। कहा कि चोरी की शिकायत पुलिस से की गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि माता दोचा-मोचा के मंदिर में चोरी के मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed