{"_id":"69d7e70109ea22d858074dd9","slug":"atal-tunnel-rohtang-receives-snowfall-again-tourist-vehicles-halted-kullu-news-c-89-1-ssml1014-173445-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अटल टनल रोहतांग में फिर बर्फबारी, रोके पर्यटक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अटल टनल रोहतांग में फिर बर्फबारी, रोके पर्यटक वाहन
विज्ञापन
मनाली। अटल टनल रोहतांग में वीरवार को फिर बर्फबारी हुई। इस कारण अटल टनल रोहतांग के लिए साधारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों में ही पर्यटक अटल टनल रोहतांग तक जा सके। दोपहर बाद मौसम खुलने पर सभी प्रकार के वाहन टनल की ओर भेजे गए।
वीरवार को मनाली में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहा। बुधवार रात अटल टनल में बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। अटल टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक ब्लैक आइस जमने से वाहनों के स्किड होने का भय बना था। लिहाजा, पुलिस ने साधारण वाहनों को अटल टनल की ओर जाने से रोक दिया।
दोपहर को मौसम खुलने के बाद साधारण वाहनों को भी अटल टनल की ओर भेजा गया। शाम को फिर मौसम खराब होने के कारण साधारण वाहन सोलंगनाला बैरियर पर ही रोके गए। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल में बर्फबारी हो रही है। मौसम की स्थिति को देखकर ही वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। संवाद