फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   atal tanuul rohtang

टनल होकर जाने से पहले देगी होगी सूचना

Mon, 11 Jan 2021 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
atal tanuul rohtang
atal tanuul rohtang
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल के लिए सफर करने से पूर्व अब चालकों को प्रशासन को सूचना देनी होगी। भारी बर्फबारी के बाद भले ही सीमा सड़क संगठन ने मनाली-केलांग सड़क को फॉर बाई फॉर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा से पूर्व चालकों को आवाजाही की सूचना पुलिस को देनी होगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टनल के नॉर्थ पोर्टल की तरफ रात्रि में तापमान जमाव बिंदु से 15 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क रहा है। ऐसे में सड़क शीशे में तबदील होने लगी है। चालकों की थोड़ी सी चूक बड़े हादसा को अंजाम दे सकती है। घाटी में माइनस तापमान के चलते सड़क पर बर्फ जम रही हैै। इस वजह से सड़क पर सुबह व देर शाम को सफर करना जोखिम भरा हो गया है। लाहौल-स्पीति पुलिस प्रशासन ने अटल टनल रोहतांग होकर वाहनों की आवाजाही का समय तय किया गया है। इसके अनुसार सुबह दस से शाम पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही की जाएगी। हालांकि मौसम खुलने पर जगह-जगह हिमस्खलन का भी खतरा बना हुआ है। हिम तथा अवधाव अध्ययन संस्थान वाहंग (सासे) ने लाहौल तथा मनाली क्षेत्र के कई हिस्सों में हिमस्खलन गिरने को लेकर सचेत किया है। इस दिशा में लाहौल एवं मनाली प्रशासन पहले ही अलर्ट है। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने अटल टनल रोहतांग होकर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन दौड़ाने में जल्दबाजी न करें। यातायात नियमों का पालन करने के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के सहयोगी बने। कहा कि यात्रा से पहले चालक अपने सफर की सूचना अधिकारियों को दें, जिससे विपरीत परिस्थितियों में उनकी सहायता की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed