{"_id":"6645fdbaf02e27e97d016d1a","slug":"association-fined-rs-10000-for-paragliding-in-the-dark-kullu-news-c-89-1-klu1001-122819-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अंधेरे में पैराग्लाइडिंग करवाने पर एसोसिएशन को 10000 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अंधेरे में पैराग्लाइडिंग करवाने पर एसोसिएशन को 10000 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
फाॅलोअप...
पीज पैराग्लाइडिंग साइट से तीन दिन पूर्व पायलट अंधेरे में भर रहे थे उड़ान
जिला पर्यटन अधिकारी ने की कार्रवाई, नियमों का पालन करने की दी नसीहत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की पीज साइट में तीन दिन पहले अंधेरे में पैराग्लाइडिंग करवाने के मामले में पर्यटन विभाग ने सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने पर पीज पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने सख्ती से हिदायत देते हुए भविष्य में नियमों के तहत ही उड़ानें करवाने को कहा है।
पर्यटन विभाग ने मामला सामने आने के बाद पीज पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को नोटिस जारी किया था। वीरवार को एसोसिएशन के सदस्य जिला पर्यटन विकास अधिकारी के समक्ष पेश हुए।
सभी तथ्यों को जांचने के बाद पर्यटन विकास अधिकारी की ओर से एसोसिएशन पर 10,000 रुपये का जुर्माना किया गया। 13 मई शाम को पीज साइट से पैराग्लाइडर अंधेरा होने तक उड़ान भरते रहे। तीन से अधिक पैराग्लाइडर खेल मैदान में अंधेरे के बीच उतरे थे। इन दिनों काफी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली की वादियों में आ रहे हैं। पैराग्लाइडिंग सैलानी के लिए एक अलग रोमांच होता है।
विज्ञापन
....
पायलटों को एयरोस्पोर्ट्स नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। पैराग्लाइडिंग के लिए मानदंडों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगा।
-सुनयना शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी
000