फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   assault on female workers who went to pick up garbage

कूड़ा उठाने गई महिला कर्मियों से मारपीट

Fri, 23 Jul 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
assault on female workers who went to pick up garbage
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर दस में सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया। नप की डोर टू डोर योजना के तहत तीन महिला कर्मचारी वीरवार शाम को कूड़ा लेने चामुंडा नगर पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने उनसे मारपीट की, जिससे महिलाओं को चोटें आई हैं। महिला सफाई कर्मचारियों ने इसकी शिकायत नप कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी और ठेकेदार से की।
विज्ञापन

ठेकेदार प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस अधीक्षक कुल्लू को शिकायत पत्र सौंपा है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम को महिला सफाई कर्मचारी कूड़ा एकत्र करने चामुंडा नगर गई थी। इस दौरान महिला कर्मचारी ने एक व्यक्ति को कूड़ा बाहर रखने के लिए कहा। लेकिन उसने घर के अंदर से कूड़ा ले जाने की बात कही। महिला कर्मचारी के मना करने पर आरोपी और उसके अन्य साथी ने तीनों सफाई कर्मचारियों की पिटाई कर दी। नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि अगर महिला सफाई कर्मियों के साथ हुई मारपीट पर संज्ञान नहीं लिया गया, तो शहर में सफाई कर्मी काम बंद कर देंगे। पर्यवेक्षक अनिता ने कहा कि नप के कर्मचारी हर हालात में लोगों के घरों से कूड़ा उठा रहे हैं। लेकिन इस तरह की घटनाओं से कर्मचारियों में डर का माहौल है। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed