फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ASHA workers will take care of infants up to 15 months

Kullu News: आशा कार्यकर्ता करेंगी 15 माह तक के शिशुओं की देखभाल

Fri, 20 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers will take care of infants up to 15 months
स्तनपान और बीमारी के लक्षणों की पहचान करना बताएंगी
विज्ञापन

39 कार्यकर्ताओं ने सीएचसी सैंज में लिया विशेष प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत आशा कार्यकर्ता प्रसव के पश्चात माता का स्वास्थ्य, स्तनपान, शिशु की आवश्यक देखभाल, परिवार नियोजन और शिशु में बीमारी के लक्षणों की पहचान 15 माह तक करेंगी। यह बात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज (सीएचसी) प्रभारी डॉ. वरुण ने कही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज में 39 आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। पूर्व में आशा कार्यकर्ता 42 दिन गृह आधारित नवजात शिशु की देखभाल करती थी, लेकिन अब उन्हें 15 माह तक के शिशुओं की देखभाल करनी पड़ेगी।

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राकेश शर्मा ने कहा कि 15 माह तक के शिशु की देखभाल के दौरान क्या-क्या सावधानियां जरूरी हैं। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त आशा कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर महिलाओं को भी प्रशिक्षित करेंगी और शिशु के पोषण, स्वास्थ्य और बीमारी के लक्षणों की पहचान करना बताएंगी। वहीं, डॉ. वरुण ने कहा कि शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते गृह भ्रमण की योजना, स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई, शिशु को दिए जाने वाले सही पोषण, ऊपरी आहार, टीकाकरण, शिशु की वृद्धि की निगरानी, तीन, छह, नौ, 12 व 15 माह के शिशुओं का गृह भ्रमण, मासिक रिपोर्टिंग आदि का विशेष प्रशिक्षण आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed