फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   As the number of tourist vehicles increased in Manali, the traffic was made one-way

Kullu News: मनाली में सैलानियों के वाहन बढ़े तो वन-वे कर दिया ट्रैफिक

Fri, 13 Jun 2025 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 13 Jun 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
As the number of tourist vehicles increased in Manali, the traffic was made one-way
रोजाना दो बजे के बाद बदला जा रहा ट्रैफिक प्लान, सुबह भी बदल रही व्यवस्था
विज्ञापन

यातायात का दबाव बढ़ने से पर्यटन नगरी की सड़कों पर रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ मनाली में यातायात दबाव भी बढ़ गया है। मनाली शहर समेत संपर्क सड़कों पर दिनभर वाहन रेंगते रहे। ट्रैफिक जाम आफत बन गया है। परिणामस्वरूप 12 घंटे के लिए दो ट्रैफिक प्लान बनाए गए हैं।
दो बजे तक वाहनों की संख्या कम होने से ट्रैफिक सामान्य रहता है, जबकि दो बजे के बाद वाहन बढ़ते ही ट्रैफिक प्लान को बदलना आवश्यक हो रहा है। वाहन बढ़ने से सुबह के समय भी प्लान बदला जा सकता है। दो बजे के बाद नेशनल हाइवे को वन-वे किया जा रहा है। इस वजह से बाजार की ओर आने वाले लोगों को वोल्वो बस स्टैंड तक का लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मनाली में इन दिनों पर्यटकों की संख्या में ठीक-ठाक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रोजाना तीन हजार से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंच रहे हैं। इसके अलावा टेंपो ट्रैवलर और हिमाचल के वाहनों की संख्या भी हजारों में है। संख्या बढ़ने से सड़क पर वाहन रेंग रहे हैं। उस पर अतिरिक्त पुलिस जवान नहीं मिलने से यातायात नियंत्रण मुश्किल हो गया है। दोपहर दो बजे के बाद वाहनों की संख्या बढ़ते ही ट्रैफिक को वन-वे किया जा रहा है। हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली, वशिष्ट या लेफ्ट बैंक से आने वाले लोगों को बाजार जाने के लिए अब भूतनाथ मंदिर में यू-टर्न की बजाय लंबा सफर तय कर वोल्वो बस स्टैंड पहुंचना पड़ रहा है। वोल्वो बस स्टैंड से यू-टर्न लेकर भूतनाथ मंदिर से लोग बाजार की ओर मुड़ सकते हैं। फोरलेन पुल के पास भी अब हिडिंबा मंदिर और ओल्ड मनाली की ओर से आने वाले वाहनों को पुल पार कर ही कुल्लू की ओर जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सड़क ठीक नहीं होने से बिगड़ रहे हालात
भूतनाथ मंदिर के समीप वर्ष 2023 की बाढ़ में फोरलेन सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया थ। वहां फोरलेन की जगह अब सिर्फ डबललेन सड़क बची है। इसी पर ट्रैफिक निर्भर है। सड़क डबललेन होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। एनएचएआई इस सड़क को पुनः फोरलेन में तब्दील नहीं कर रहा।


--वन-वे करने से जाम से निजात : केडी
दो बजे के बाद ट्रैफिक को वन-वे किया जा रहा है। हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली से आने वाले वाहनों को पुल पार कर ही नेशनल हाइवे से कुल्लू की ओर भेजा जा रहा है। किसी को यदि बस स्टैंड की तरफ से बाजार आना है तो उन्हें भी भूतनाथ की बजाए वोल्वो बस स्टैंड के समीप से यू-टर्न लेकर भूतनाथ मंदिर पहुंचना पड़ रहा है। यहां से वे बाजार का रुख कर सकते हैं। - केडी शर्मा, डीएसपी मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed