{"_id":"6952b4e2e8261c9e3a0ab54f","slug":"as-soon-as-their-wishes-were-fulfilled-tourists-danced-amidst-the-snow-kullu-news-c-89-1-ssml1012-165325-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मुराद पूरी होते ही बर्फ के फाहों के बीच झूमे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मुराद पूरी होते ही बर्फ के फाहों के बीच झूमे सैलानी
Mon, 29 Dec 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
मनाली में नव वर्ष के जश्न के लिए रोजाना हजारों पर्यटक पहुंचे रहे। मनाली के सोलंगनाला में पैराग्
पर्यटकों ने जांस्कर समदो में लिया लाइव बर्फबारी का आनंद, जमकर मस्ती की
तोद वैली में दिसंबर में पहली बार उमड़ी पर्यटकों की भीड़, कारोबारी भी खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। शिंकुला टॉप के नीचे स्थित जांस्कर समदो में सोमवार को पहुंचे पर्यटकों ने लाइव बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया। शनिवार रात से शिंकुला दर्रा सहित लाहौल की ऊंची चोटियों में रुक-रुककर ताजा बर्फबारी का दौर जारी रहा। यह सोमवार दोपहर तक चला।
लाइव बर्फबारी की आस में पहुंचे सैलानियों की मुराद पूरी हो गई। हालांकि दोपहर बाद बर्फबारी बंद हो गई।
स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के अनुसार सोमवार को मनाली से करीब 500 पर्यटक वाहन जांस्कर समदो तक पहुंचे। शिंकुला टॉप की ओर स्थित यह पर्यटन स्थल दारचा से करीब 18 किलोमीटर दूर है। दिसंबर में पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से क्षेत्र के पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं।
पर्यटकों को जांस्कर समदो तक पहुंचने के लिए जिस्पा और दारचा में बनाई गई पुलिस चेकपोस्ट से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा पर्यटन स्थल जांस्कर समदो में भी सुरक्षा के मद्देनजर लाहौल-स्पीति पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस की ओर से स्किड होने और बर्फबारी में फंसने से बचाव को लेकर पर्यटकों को लगातार सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
पर्यटकों की आमद से तोद वैली के जिसपा क्षेत्र में होटल पैक चल रहे हैं। स्थानीय महिलाएं सिड्डू, मोमो और मैगी बेचकर अच्छी आमदनी कर रही हैं। पर्यटन कारोबारी तंजिन कटोच, मंगल, दोरजे, हिशे और रिगजिन ने बताया कि दिसंबर में पहली बार दारचा, जिसपा, शिंकुला और जांस्कर समदो क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। लाइव बर्फबारी का अनुभव कर पर्यटक खासे रोमांचित नजर आए।
उधर, एसपी लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिस्पा और दारचा में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं जबकि जांस्कर समदो में भी पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी और फिसलन को देखते हुए पुलिस लगातार पर्यटकों को अलर्ट कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
--