फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   As soon as the weather opens, gardeners are busy plucking apples

Kullu News: मौसम खुलते ही सेब तुड़ान में जुटे बागवान

Thu, 07 Aug 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 07 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
As soon as the weather opens, gardeners are busy plucking apples
भुंतर सब्जी मंडी में सेब की करेट लेकर पहुंच बागवान।-संवाद
आज फल मंडियों में पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। मौसम खुलते ही घाटी में सेब तुड़ान ने जोर पकड़ लिया है। वीरवार को मनाली समेत पूरी ऊझी घाटी में मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिलने से बागवानों ने बगीचों का रुख किया। शुक्रवार को सब्जी मंडियों में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक सेब पहुंचने की उम्मीद है।


गौरतलब है कि पिछले लगभग एक सप्ताह से मनाली में मौसम खराब चल रहा था। लगातार बारिश के कारण सेब का तुड़ान नहीं हो पाया। इससे बागवान अपनी सेब की फसल को लेकर चिंतित होने लगे थे। बागवान आकाश ने बताया कि मौसम खुलने से राहत मिली है। बागवान सुनील, राजेश, श्रवण कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने से सेब काला पड़ने लगा था। ऐसे में मौसम साफ होते ही आज तुड़ान शुरू किया गया। आढ़ती गंगा राम ने कहा कि मौसम खराब रहने से मंडियों में कम ही सेब आ रहा था। वीरवार को मौसम साफ रहा। ऐसे में शुक्रवार को अधिक सेब मंडियों में पहुंचने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed