फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   As soon as the snow melts, farmers start farming after five months.

Kullu News: बर्फ पिघलते ही पांच माह बाद खेतीबाड़ी में जुटे किसान

Tue, 26 Mar 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
As soon as the snow melts, farmers start farming after five months.
सिंदवाड़ी और डेल्डा गांवों में मटर बिजाई का कार्य शुरू
विज्ञापन

वर्षभर में किसान निकाल पाते हैं महज एक ही फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल उदयपुर के तहत सिंदवाड़ी और डेल्डा गांवों में खेतों से बर्फ पिघलते ही यहां के किसान अब खेतीबाड़ी में जुट गए हैं। यहां पर किसानों ने मटर बिजाई का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद समूची घाटी में यह क्रम शुरू हो जाएगा। करीब पांच माह बाद (अक्तूबर से लेकर मार्च तक) घाटी में खेतीबाड़ी नहीं हो पाई है। खेतों में बर्फ पिघलने के बाद अब समूची घाटी में इन दिनों किसान फूलगोभी सहित अन्य सब्जियों की पनीरी तैयार रहे हैं। लाहौल के किसान पिछले कई सालों से मटर और आलू की खेती कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं। घाटी में 4,500 के करीब किसान परिवार हैं, जिनमें 80 फीसदी से अधिक किसानों का जीवनयापन कृषि एवं बागवानी पर ही निर्भर है।

घाटी के किसान राम लाल, वीर सिंह और चमन लाल ने कहा कि लाहौल घाटी के किसान साल में एक ही फसल लेते हैं। इसके लिए उन्हें खूब मेहनत करनी पड़ती है। करीब पांच माह बाद किसान खेतों की ओर मुड़े हैं। सिंदवाड़ी और डेल्डा गांव से मटर बिजाई का कार्य शुरू हुआ है। किसानों को इस बार घाटी में अच्छी फसल होने की उम्मीद है। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी डाॅ. गगन प्रदीप ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लाहौल घाटी में मटर और आलू की खेती कम हो गई है। उन्होंने कहा कि अब लाहौल घाटी के किसान बड़े पैमाने पर विभिन्न किस्मों के सब्जियां तैयार कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed