फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Artists will create fun in Layul festival in nursery

Kullu News: पोषण माह से सर्वश्रेष्ठ करने पर शशि किरण सम्मानित

Mon, 30 Sep 2024 04:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
Artists will create fun in Layul festival in nursery
बंजार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभिन्न गतिविधियों के लिए मिला पुरस्कार
विज्ञापन

.....................
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। पोषण माह में उत्कृष्ट कार्य करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि किरण को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया। बंजार में बाल विकास परियोजना की ओर से मनाए गए पोषण माह में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उप मंडल अधिकारी बंजार पंकज शर्मा भी मौजूद रहे।

आयोजित कार्यक्रम में खंड स्तर पर भावना देवी को प्रथम, डुरामणी को द्वितीय और बबीता देवी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। वृत्त स्तर पर सरनू देवी, कृष्णा देवी, रीना देवी, जयवंती देवी, चिंता देवी और निर्मला देवी को सम्मानित किया गया। बाल विकास परियोजना की खंड समन्वयक वंदना शर्मा ने कहा कि एक माह तक पूरे बंजार में गर्भवती महिलाओं, किशोरियों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों और कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया है। कहा कि उपमंडलाधिकारी पंकज शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। इस दौरान पर्यवेक्षक मोती राम, कश्मीर सिंह, रेखा कुमारी और इंदिरा देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed