{"_id":"6503457e8b1223e5b80204ec","slug":"arshima-in-speech-sujan-first-in-quiz-kullu-news-c-89-1-klu1001-6983-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भाषण में आर्शिमा, प्रश्नोत्तरी में सुजान प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भाषण में आर्शिमा, प्रश्नोत्तरी में सुजान प्रथम
Thu, 14 Sep 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने वीरवार को हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में अटल सदन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भाषण, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विभागों को राजभाषा हिंदी सम्मान से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार ने की।
उन्होंने कहा कि 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा की ओर से हिंदी को राज भाषा का दर्जा दिया गया था। नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कुल्लू, गृहरक्षा सातवीं वाहिनी कुल्लू और सहकारी सभाएं कुल्लू को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने और हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए राजभाषा हिंदी सम्मान-2023 प्रदान किए गए।
जिला लोक संपर्क अधिकारी नरेंद्र शर्मा, सुनील कुमार और चेत राम को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में आर्शिमा प्रथम, कीर्तिमा द्वितीय और साक्षी ठाकुर को तृतीय स्थान मिला। विश्वास और भूमिका ठाकुर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में सुकृति निराला प्रथम, आंचल ठाकुर द्वितीय, शिवांगी ने तृतीय रहीं।
विज्ञापन
हर्षा और सक्षिता शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुजान प्रथम, प्रांशुल ठाकुर द्वितीय, वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रियांशी और रुचिका को सांत्वना पुरस्कार मिले। इससे पहले जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. दयानंद गौतम, खेम चंद, रूपा ठाकुर, कैलाश चंद, जोगिंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद