{"_id":"666d66a13a51f6f18207bb3a","slug":"arrangements-checked-in-badhei-ra-graan-school-kullu-news-c-89-1-ssml1015-124760-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बढ़ेई-रा-ग्रां स्कूल में जांची व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बढ़ेई-रा-ग्रां स्कूल में जांची व्यवस्था
विज्ञापन
कुल्लू। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को शिक्षा खंड कुल्लू-दो के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय बढ़ेई-रा-ग्रां में दबिश दी। टीम ने शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा प्रबंधन और मिड-डे मील व्यवस्था की जांच की। साथ ही विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार परोसने के लिए अध्यापकों को विद्यालय परिसर में ही किचन गार्डन तैयार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण टीम ने स्कूल की मिड-डे मील योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले आहार की स्वच्छता एवं गुणवत्ता की जांच पड़ताल की। मिड-डे मील के साप्ताहिक मेन्यू की आहार सूची किचन शेड के बाहर प्रदर्शित करने, रसोई घर में उचित सफाई व्यवस्था रखने, पेयजल की टंकी को साफ करने, भोजन को सही ढंग से पकाने के निर्देश दिए।
साथ ही विद्यार्थियों को मिड-डे मील में पौष्टिक आहार परोसने के लिए विद्यालय परिसर में खाली पड़ी भूमि में किचन गार्डन विकसित करने के स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए। इस दौरान मिड-डे मील जिला समन्वयक ईशान सहगल, मुख्याध्यापक प्रशांत ठाकुर, अध्यापिका सोनिया ठाकुर, शिक्षक जीवन लाल, नंदलाल आदि मौजूद रहे। संवाद