{"_id":"685ecf43a99626119f011d18","slug":"army-soldiers-who-went-for-trekking-from-beed-reached-manali-kullu-news-c-89-1-klu1002-150945-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बीड़ से ट्रैकिंग पर निकले सैना के जवान मनाली पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बीड़ से ट्रैकिंग पर निकले सैना के जवान मनाली पहुंचे
Fri, 27 Jun 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
स्कूली छात्र-छात्राओं को दी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी
सेना में भर्ती होने के लिए किया प्रेरित, स्वच्छता का भी दिया संदेश
संवाद न्यूज एंजेसी
मनाली। 84 आर्मर्ड रेजिमेंट फिरोजपुर के दस जवानों का दल अपने ट्रैकिंग अभियान को पूरा कर मनाली पहुंचा है। यहां जवानों का शानदार स्वागत किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली में सेना के जवानों ने छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। सेना के जवानों ने छात्र छात्राओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में अवगत करवाया। साथ ही युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया।
84 आर्मर्ड रेजिमेंट अपना 50 वां स्थापना दिवस मना रहा हैं। इस अवसर पर दस जवान ट्रैकिंग पर निकले। 16 जुलाई को सेना का यह दल बीड़ बिलिंग से ट्रैक पर निकला। कैप्टन कुणाल ने इस दल का नेतृत्व किया। जिसमें एक अफसर, दो जेसीओ और सात जवान शामिल थे। इसके बाद बीड़, भूभू दर्रा, फूंगनी जोत, पीज होते हुए यह दल वीरवार को कुल्लू पहुंचा। कैप्टन कुणाल ने बताया कि इस एडवेंचर ट्रैक के दौरान वे लोगों से खासकर कॉलेज व स्कूली छात्रों को सेना में कैरियर के बारे जागरूक करते रहे। मनाली में भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शार्ट फिल्म दिखाई गई। इसके अलावा स्वच्छ हिमालय के बारे में जागरूक किया गया। कैप्टन कुणाल ने छात्रों को सेना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कैप्टन कुणाल ने मीडिया को बताया कि 84 आर्मड रेजिमेंट इस साल अपना 50वां स्थापना दिवस मना रही हैं। इस अवसर पर उनकी टीम ने बीड़ बिलिंग कांगड़ा से कुल्लू तक एक साहसिक ट्रैकिंग पूरी की।