{"_id":"681b91123375ab48bf0f2a8b","slug":"apricots-sold-at-rs-135-per-kg-in-bhuntar-kullu-news-c-89-1-klu1001-147047-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर में 135 रुपये किलो बिकी खुमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर में 135 रुपये किलो बिकी खुमानी
Wed, 07 May 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 07 May 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के साथ सटी टकोली सब्जी मंडी में खुनामी की खरीदारी करते व्यापारी।-संवाद
जिले के बागवानों को मालामाल कर रही खुमानी
बाहरी राज्यों के व्यापारियों की आ रही भारी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। घाटी में फलों का सीजन शुरू हो गया है। भुंतर सब्जी मंडी में बुधवार को खुमानी 135 रुपये किलो बिकी। बाहरी राज्यों के व्यापारी खुमानी को हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।
करीब दो सप्ताह से भुंतर सब्जी मंडी और मंडी जिला के सीमांत क्षेत्र टकोली सब्जी मंडी में खुमानी आने का सिलसिला जारी है। बाहरी राज्यों के व्यापारियों में खुमानी की भारी मांग है।
खुमानी का फल सीजन में सबसे पहले तैयार होने वाला फल होता है। मीठा और स्वादिष्ट होने के कारण इसकी मांग अधिक होती है। इतना ही नहीं, पर्यटन सीजन के दौरान कुल्लू-मनाली की वादियों में आने वाले पर्यटक भी इसका स्वाद चखते हैं। सब्जी मंडी में बेहतर दाम मिलने से बागवान गदगद हैं। बागवान दिले राम ठाकुर, मौलू राम, नेत्र सिंह, अमर सिंह और प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि निचले क्षेत्रों में अर्ली वैरायटी के खुमानी फल को बागवान मंडियों तक ला रहे हैं। हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खुमानी जून में ही तैयार होगी।
विज्ञापन
खुमानी बागवानों को मालामाल कर रही है। लगातार बागवानों का सेब, नाशपाती, प्लम, जापानी फल के साथ ही खुमानी की तरफ भी रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीजन की शुरुआत होने के बाद अब बाहरी राज्यों से व्यापारियों ने मंडियों में दस्तक देना शुरू कर दिया है। आढ़ती भी बागवानों से संपर्क कर रहे हैं।
भुंतर सब्जी में आढ़ती मानस कुमार सूद ने कहा कि सब्जी मंडी में खुमानी 135 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी है। खुमानी की व्यापारियों में मांग अधिक है। आने वाले दिनों में खुमानी की खेप और अधिक बढ़ेगी।
-- मंडियों में बढ़ने लगी चहल-पहल
भुंतर के साथ ही बंदरोल सहित अन्य सब्जी मंडियों में चहल-पहल बढ़ गई है। पिछले सात अक्तूबर के बाद से मंडियों में मंडियों में सन्नाटा पसरा हुआ था। अब यहां पर रौनक लौटने लगी है। इन दिनों मंडियों में मटर, फूलगोभी, खुमानी और चेरी आ रही है।
--