{"_id":"6a4cd00fa0f13d12d801a7e1","slug":"apply-for-the-masters-degree-by-the-14th-kullu-news-c-89-1-ssml1015-180814-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मास्टर डिग्री के लिए 14 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मास्टर डिग्री के लिए 14 तक करें आवेदन
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज ने खोला पोर्टल, 15 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने मास्टर डिग्री (स्नातकोत्तर) में आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया है। एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र, एमए हिंदी, एमए राजनीति शास्त्र के अलावा एमटीटीएम और एमटीए में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। विद्यार्थी 14 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 15 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विद्यार्थियों को प्रवेश केवल मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा। पहली काउंसलिंग 16 से 18 जुलाई को संबंधित विभागों में होगी। दूसरी काउंसलिंग 20 और 21 जुलाई को होगी। काउंसलिंग में सभी पात्र विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। एमए अर्थशास्त्र और एमटीटीएम, एमटीए में प्रवेश 16 से 18 जुलाई के दौरान लागू प्रवेश नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने कहा कि स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थी 14 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संवाद