Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apply for PM Housing Scheme by 30th

Kullu News: पीएम आवास योजना के लिए 30 तक करें आवेदन

Wed, 11 Jun 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Apply for PM Housing Scheme by 30th
योजना के तहत दूसरे चरण का सर्वेक्षण शुरू, घर बनाने के लिए मिलेंगे 2.50 लाख रुपये
विज्ञापन

लोकमित्र केंद्र और नगर परिषद कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं पात्र परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत नगर परिषद कुल्लू में गृह निर्माण के लिए आवेदन 30 जून तक किए जा सकते हैं। के तहत दूसरे चरण का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। नगर परिषद कुल्लू के सभी पात्र लोगों को अपना घर बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
योजना के तहत ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये और घर बनाने योग्य भूमि उपलब्ध है, उन्हें पक्का आवास बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये तक वित्तीय सहायता दी जाएगी। पात्र लोग नजदीकी लोकमित्र केंद्र और नगर परिषद कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए ऑनलाइन पोर्टल ttps://pmaymis.gov.in/pmaymis2_2024/pmaydefault.aspx पर खुद भी आवेदन कर सकते हैं। नगर परिषद के ईओ अनुभव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 तक चलेगी। पात्र परिवार इसके लिए सभी जरूरी दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

--

यह है पात्रता
योजना के तहत लाभार्थी परिवार में पति, पत्नी, अविवाहित बेटा या अविवाहित बेटियां शामिल होंगी। शहरी क्षेत्र में रहने वाले ईडब्ल्यूएस श्रेणी जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से कम है, संबंधित परिवार के पास भारत के किसी भी हिस्से में उसके या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पक्का आवास नहीं होना चाहिए। आवेदन करने के लिए पात्र परिवार को आधार कार्ड, परिवार के सदस्यों का विवरण, सक्रिय बैंक खाते का विवरण, आय प्रमाण पत्र, भूमि संबंधित दस्तावेज, पासपोर्ट आकार का फोटो, राशन कार्ड की प्रतिलिपि, परिवार रजिस्टर नकल की प्रतिलिपि होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed