{"_id":"60b9003a8ebc3e8c0c38fb58","slug":"apply-for-nodal-youth-board-by-10th-june-nodal-youth-board-will-be-formed-at-block-level-departmental-committee-will-select-kullu-news-sml372441199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल युवा मंडल के लिए 10 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल युवा मंडल के लिए 10 जून तक करें आवेदन
विज्ञापन
कुल्लू। नोडल युवा मंडल योजना के तहत हर विकास खंड में से एक नोडल युवा मंडल का गठन किया जाएगा। जो विभाग की गतिविधियां चलाने के लिए मुख्य संस्था होगी। चयनित नोडल मंडल साक्षरता अभियान, सामाजिक बुराइयों, समसामयिक गतिविधियां, खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित भी करेगा। जिसके चयन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी बलवीर सिंह ने कहा कि चयनित युवा मंडल को हर वर्ष खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सामान प्रदान किया जाएगा। हर विकास खंड में एक युवा स्वयंसेवी का चयन नोडल युवा मंडल द्वारा दी गई सूची के आधार पर किया जाएगा। हर स्वयंसेवी को मासिक मानदेय दिया जाएगा। नोडल युवा मंडलों का चयन विभाग द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। नोडल युवा मंडल के लिए जिला भर के युवक मंडल 10 जून तक दस्तावेज कुल्लू स्थित युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं। वरीयता के आधार पर युवा स्वयंसेवी के लिए कम से कम 3 नाम इस कार्यालय को भेजें। खंड युवा स्वयंसेवी के लिए प्रार्थी की आवश्यक शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या इसके समकक्ष होनी चाहिए। प्रार्थी की आयु 31 मार्च, 2021 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। प्रार्थी नियमित छात्र व किसी अस्थायी या अंशकालीन सेवा में नहीं होना चाहिए। वांछित योग्यता स्कूल/महाविद्यालय स्तर पर कम से कम 1 वर्ष तक एनएसएस में भाग लिया हो। किसी युवा क्लब का पदाधिकारी या स्वयंसेवी रूप में कार्य करने का अनुभव हो। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।