{"_id":"677ac08092dc8d2fb20210f2","slug":"applications-received-for-creating-32-new-panchayats-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138440-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 32 नई पंचायतें बनाने के लिए आए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 32 नई पंचायतें बनाने के लिए आए आवेदन
Sun, 05 Jan 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
जिले में अब बढ़कर 267 हो सकती है पंचायतों की संख्या
प्रस्ताव को प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने का इंतजार
बलदेव राज
कुल्लू। जिले में पंचायतों के विभाजन और पुनर्गठन के संबंध में पंचायती राज विभाग के पास 32 आवेदन आए हैं। इनमें बंजार, भुंतर और निरमंड खंड की सबसे अधिक पंचायतें हैं। पंचायती राज विभाग के पास ग्राम सभाओं में पारित प्रस्ताव के बाद पत्र आए हैं। आवेदन के बाद विभाग की ओर से आगामी प्रक्रिया अमल में लाई गई है।
निरमंड खंड के तहत ग्राम पंचायत बाड़ी के विभाजन का प्रस्ताव आया है। निरमंड खंड में ही भालसी, बागा सराहन, राहणू, गडेज, देहरा और कुशवा की पंचायतों में विभाजन का प्रस्ताव आया है। इसी तरह बंजार खंड की ग्राम पंचायत बलागाड़, चनौन, धाउगी, कोठी चैहणी, मंगलौर, तुंग, सुचैहण, भुंतर विकास खंड में आने वाली ग्राम पंचायत मंझली, ज्येष्ठा, कसोल, हाट, दनोगी, पुंथल, भलाण-दो, विकास खंड नग्गर में आने वाली ग्राम पंचायत नसोगी, हलाण दो, पनगां और पिछलीहार, विकास खंड आनी की ग्राम पंचायत पलेही, मुहान, दलाश, लझेरी, फनौटी, बछैर, फनौटी और करशैईगाड़ के विभाजन का प्रस्ताव भी आया है।
गौर रहे कि जिले में वर्तमान में 235 पंचायतें हैं। अगर सरकार नई पंचायतें बनाने को मंजूरी देती है तो जिले में पंचायतों की संख्या बढ़कर 267 हो सकती है। नई पंचायतों के गठन को लेकर स्वीकृति मिलने का सभी को इंतजार है।
विज्ञापन
--
विभाग के पास नई पंचायतों के विभाजन और पुनर्गठन के संबंध में 32 आवेदन आए हैं। उपायुक्त के माध्यम से निदेशक पंचायती राज विभाग को भेज दिया गया है। - दया राम, जिला पंचायत अधिकारी
--
ये बन सकती हैं नई पंचायतें
बंजार विकास खंड में शिकारी, दंधार, सेरी, खाबल-एक, विहार, शराई, फरियाड़ी, कथ्याउगी, निरमंड में कशौली, कुंंडाकोड, झलैर, राहणू-दो, गडेज बायल, जानस, कुंड, आनी में तांदी, बशावल, सोईधार, डीम, बालू, तराला, भुंतर विकास खंड में शियाह, नीणू, चौहकी, अपर हाट, टिप्परी, हुरन, कोठी भलाण, नग्गर खंड में कन्याल, शिल्हा-हलाण, नियालंग, काथी कुकड़ी नई पंचायतें बन सकती हैं।