{"_id":"66ddb29d379dae62fa0481bd","slug":"applications-invited-for-anganwadi-workers-kullu-news-c-89-1-klu1001-130424-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आंगनबाड़ी वर्करों के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आंगनबाड़ी वर्करों के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 7 और सहायिका के 8 पद भरे जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। ग्राम पंचायत भलाण-एक के आंगनबाड़ी केंद्र पालगी, ग्राम पंचायत फलान के आंगनबाड़ी केंद्र डीफलान, ग्राम पंचायत भल्याणी के आंगनबाड़ी केंद्र भल्याणी, ग्राम पंचायत छलाल के आंगनबाड़ी केंद्र गोहर गाड़गी, नगर परिषद कुल्लू के आंगनबाड़ी केंद्र ढालपुर, ग्राम पंचायत बराधा के आंगनबाड़ी केंद्र बराधा और अपर रशोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्र जयेष्ठा, आंगनबाड़ी केंद्र नथान, आंगनबाड़ी केंद्र शमशी, आंगनबाड़ी केंद्र छुरला, आंगनबाड़ी केंद्र शरन, तलाड़ा, आंगनबाड़ी केंद्र दोघरी और तियून में सहायिका के पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी आवेदन सादे कागज पर परियोजना कार्यालय, कुल्लू में 23 सितंबर तक कर सकती हैं। साक्षात्कार 25 सितंबर को एसडीएम कार्यालय में सुबह 11.00 बजे से लिए जाएंगे। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास रखी गई है। संवाद