{"_id":"6a10355d0cf3b279ef0f6df6","slug":"applications-for-classes-5th-to-11th-are-invited-by-june-6-kullu-news-c-89-1-ssml1015-176942-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पांचवीं-11वीं कक्षा के लिए छह जून तक मांगे आवदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पांचवीं-11वीं कक्षा के लिए छह जून तक मांगे आवदेन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्याालय सैंज ने जारी किया शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। केंद्रीय विद्यालय एनएचपीसी सैंज में पांचवीं और 11वीं कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश छह जून तक इन कक्षाओं में करवा सकते हैं। स्कूल प्रबंधन ने इसकी अधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अभिभावकों की सुविधा के लिए प्रवेश प्रक्रिया को ऑफलाइन किया गया है। अभिभावक स्कूल पहुंचकर बच्चों का पंजीकरण करवा सकते हैं। हालांकि, इससे पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहती थी, लेकिन इस बार इसमें फेरबदल किया गया है। प्रधानाचार्य विनीता परशीरा ने कहा कि कक्षा पांचवीं और 11वीं में विद्यार्थियों के लिए सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा 11वीं में वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में भी रिक्तियां हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के अभिभावक उनके पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय सैंज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने में सफल रहा है।