{"_id":"6a8c84535fedd574c40209ad","slug":"apple-show-to-be-held-on-the-31st-growers-to-showcase-their-produce-kullu-news-c-89-1-ssml1015-184953-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 31 को होगा एप्पल शो, बागवान करेंगे फसल प्रदर्शित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 31 को होगा एप्पल शो, बागवान करेंगे फसल प्रदर्शित
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। घाटी के बागवानों को अपनी फसल की गुणवत्ता प्रदर्शित करने के लिए 31 अगस्त को एप्पल शो का आयोजन किया जाएगा। कुल्लू फलोत्पादक मंडल की ओर से आयोजित होने वाले इस शो में क्षेत्र के बागवान अपने बगीचों में तैयार विभिन्न किस्मों के बेहतरीन सेब प्रदर्शित करेंगे। आयोजन फलोत्पादक मंडल भवन माहिली में होगा।
एप्पल शो में बागवान किसी भी किस्म के सेब के साथ भाग ले सकेंगे। प्रत्येक बागवान को एक किस्म के कम से कम छह से सात सेब प्रदर्शित करने होंगे। आयोजन का उद्देश्य घाटी में उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले सेब को मंच प्रदान करना और उत्कृष्ट फल उत्पादन करने वाले बागवानों को प्रोत्साहित करना है।
कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने बताया कि 31 अगस्त को होने वाले एप्पल शो को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बागवानों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शो के माध्यम से बागवान अपने बगीचों में तैयार उच्च गुणवत्ता वाले सेब को प्रदर्शित कर सकेंगे और अन्य बागवानों को भी बेहतर उत्पादन के लिए प्रेरणा मिलेगी। संवाद