{"_id":"6af9847c44d3625d3a05aa81","slug":"appeal-made-to-the-government-to-increase-the-disability-pension-kullu-news-c-89-1-klu1002-191909-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दिव्यांग पेंशन बढ़ाने के लिए सरकार से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दिव्यांग पेंशन बढ़ाने के लिए सरकार से लगाई गुहार
विज्ञापन
दिव्यांग भवन कुल्लू में बैठक कर मांगों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवभूमि दिव्यांग कल्याण संघ जिला कुल्लू की बैठक रविवार को दिव्यांग भवन कुल्लू में जिलाध्यक्ष अमरचंद प्रेमी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिव्यांगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। संघ ने सरकार से दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी करने की मांग उठाई।
संघ ने मांग की कि 40 से 69 फीसदी दिव्यांगता वाले लोगों की मासिक पेंशन 1150 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की जाए। वहीं, 70 से 99 फीसदी दिव्यांगता वाले लोगों की पेंशन 1700 से बढ़ाकर 2500 रुपये करने की मांग की गई। इसके अलावा बिस्तर पर रहने को मजबूर दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये करने की मांग भी उठाई गई।
संघ ने सरकारी स्कूलों में खाली पड़े मल्टी टास्क वर्कर के पदों को जल्द भरने की अपील की। अध्यक्ष ने कहा कि इन पदों पर काम करने में सक्षम दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिव्यांग भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण के लिए 12 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया था। इस संबंध में संघ को 28 सितंबर 2026 को जवाब मिला है। पत्र के माध्यम से जिला उपायुक्त से देवभूमि दिव्यांग कल्याण संघ की मांग को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया गया है। बैठक में चंद्रमणि, सीता देवी, लाभ सिंह, शांता देवी, लक्ष्मी देवी, परमानंद, सुनीता देवी, चुन्नी लाल आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद