फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Another house is in danger due to cracks in Baksahal

Kullu News: बकशाहल में दरारें आने से एक और मकान को खतरा

Sat, 09 Aug 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 09 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Another house is in danger due to cracks in Baksahal
भूस्खलन से क्षति होने का डर, प्रशासन से नुकसान का आकलन करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। घाटी के बकशाहल में भूस्खलन से घरों को खतरा बढ़ता जा रहा है। अब भूस्खलन से एक और मकान का वजूद खतरे में पड़ गया है। स्थानीय निवासी दोत राम के मकान के आगे बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इससे मकान को क्षति होने का खतरा बना हुआ है।
इससे पहले सैंज वैली विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम के घर पर मलबा गिरना शुरू हुआ है। यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब उनके घर के पीछे हो रहे भूस्खलन से दोत राम के मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। बुधराम और दोत राम ने कहा कि यदि बारिश ऐसे ही जारी रही और भूस्खलन का दौर भी यूं ही बना रहा तो मकान क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। बुधराम के घर पर काफी मात्रा में मलबा और पत्थर गिर चुके हैं जबकि दोत राम के मकान के आगे दरारें आ चुकी हैं। मकान पूरी तरह से खतरे में पड़ गया है। ऐसे में उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जाए और भूस्खलन को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं जिससे उनके घर सुरक्षित बच सकें।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क की निकासी नालियां भी उचित नहीं बनी हैं। बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। यह नुकसान का कारण बनता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द निकासी नालियों को ठीक किया जाए। उन्होंने बताया कि बकशाहल में तीन-चार दिनों से भूस्खलन हो रहा है लेकिन अभी तक प्रशासन से कोई भी नुकसान का आकलन करने नहीं पहुंचा है। लोग काफी परेशान हैं। लोगों की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रशासन को समय रहते अपनी टीम के माध्यम से इसका आंकलन करना चाहिए और लोगों को राहत प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed