फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Announcement to build a semi circular stadium at Dhalpur ground

CM Jairam Thakur Announcement : ढालपुर मैदान में बनेगा सेमी सर्कुलर स्टेडियम, बिजली महादेव में ईको फ्रेंडली मार्केट

Fri, 16 Sep 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Announcement to build a semi circular stadium at Dhalpur ground
कुल्लू में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जयराम ठाकुर ने कुल्लू के ढालपुर में जनता को करोड़ों की सौगात दी है। उन्होंने मणिकर्ण के बलागरा में प्राथमिक पाठशाला खोलने की घोषणा की। जबकि राजकीय माध्यमिक विद्यालय माशना को उच्च विद्यालय का दर्जा दिया है। राजकीय उच्च विद्यालय शाट और उच्च विद्यालय धारा कोठी चौक को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों का दर्जा देने, आईटीआई जरी में इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर तथा कोपा (सीओपीए) के ट्रेड आरंभ करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने बिजली महादेव में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इको फ्रेंडली मार्केट बनाने, ढालपुर के खेल मैदान में सेमी सर्कुलर स्टेडियम, पार्किंग और मार्केट बनाने की घोषणा की। इसपर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे पहले मुख्यमंत्री कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में लगभग 26 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास भी किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 1.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दमकल केंद्र कुल्लू के टाइप-दो आवासीय भवन और 91 लाख रुपये से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के टाइप-तीन आवासीय भवन का लोकार्पण किया। 5.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नगर परिषद कुल्लू की बहुमंजिला पार्किंग सुल्तानपुर, राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय कुल्लू में 1.77 करोड़ रुपये के टाइप-दो, 3.31 करोड़ रुपये के टाइप-तीन तथा 9.97 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले टाइप-चार आवासीय भवन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को संबोंधित करते हुए कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद आज हिमाचल ने आदर्श पहाड़ी राज्य के रूप में देश में अपनी अलग पहचान कायम की है। इस अवधि में हिमाचल प्रदेश में साक्षरता दर, प्रति व्यक्ति आय तथा अन्य क्षेत्रों में आशातीत वृद्धि हुई है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान गत पौने पांच वर्षों में घाटी में हुए विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डबल ईंजन सरकार के प्रयासों से राज्य में विकास और खुशहाली सुनिश्चत हो रही है।

वहीं, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में दिल्ली के विधायक विजेंद्र गुप्ता, धनेश्वरी ठाकुर, गोपाल कृष्ण महंत, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, युवराज बोध, भीम सेन शर्मा, रमेश शर्मा व अमित सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed