फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   anni best in Kabddi and volyball

कबड्डी और वॉलीबाल में आनी अव्वल

Wed, 19 Aug 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 19 Aug 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
anni best in Kabddi and volyball

जिला के ढालपुर मैदान में क्रीड़ा संगठन प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिलाभर के छात्र-छात्रा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले में आनी ने कुल्लू खंड को हराया।

विज्ञापन


 कुल्लू-2 ने निरमंड खंड को पराजित किया। जबकि, छात्रा वर्ग में कुल्लू-2 ने कुल्लू-1 खंड को मात दी। वहीं, छात्र वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले में आनी ने निरमंड को हराया। जबकि, नग्गर ने कुल्लू-1 खंड को कड़ी टक्कर दी। छात्र वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बंजार ने नग्गर को हराया। निरमंड ने कुल्लू-1 खंड को हराया।
विज्ञापन


छात्रा वर्ग के खो-खो मुकाबले में निरमंड ने नग्गर को मात दी। इसके अलावा छात्र वर्ग की बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में निरमंड ने कुल्लू-2 और आनी ने नग्गर को हराया। जबकि, छात्रा वर्ग में कुल्लू-2 ने निरमंड को हराया। कुल्लू-1 ने आनी तथा नग्गर ने कुल्लू-2 को हराया। यह जानकारी सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह ठाकुर ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed