फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anil, Akshit won in Wushu

Kullu News: वुशू में अनिल, अक्षित ने मारी बाजी

Mon, 12 Aug 2024 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Anil, Akshit won in Wushu
कुल्लू काॅलेज में वुशू प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी।
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। महाविद्यालय में दूसरे दिन सोमवार को वुशू प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की उपप्राचार्य प्रो. बृजबाला ने किया। टीम प्रबंधक की भूमिका महाविद्यालय के प्रो. हेमराज तथा भीम सिंह और लुदर चंद ने कोच की भूमिका निभाई। 48 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षित, 52 किलो भार वर्ग में कर्ण ने बाजी मारी।
विज्ञापन

60 किलो भार वर्ग में अनिल कुमार ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलो भार वर्ग में चंद्रेश ने प्रथम और रोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 70 किलो भार वर्ग में डिंपल और 75 किलो भार वर्ग में नरेंद्र ने जीत हासिल की। 45 किलो भार वर्ग में अंजलि और 48 किलो भार वर्ग में वंदना प्रथम रहीं।
विज्ञापन

54 किलो भार वर्ग में चांद ने जीत हासिल की। इसके अलावा ताइक्वांडो के पहले मुकाबले में रोहित ने प्रथम और चंद्रेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे मुकाबले में अंकित ने प्रथम और डिंपल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे मुकाबले में अनिल ने जीत हासिल की। दोनों प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को डॉ. हेमराज ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed