फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ani School Winner in Folk Dance and Song

Kullu News: लोक नृत्य और गीत में आनी स्कूल विजेता

Wed, 06 Nov 2024 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 06 Nov 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Ani School Winner in Folk Dance and Song
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में छात्र वर्ग की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन लगभग 250 विद्यार्थियों ने नौ विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी कला और संस्कृति का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वन एक्ट प्ले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर विजेता रहा। लोकनृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी प्रथम और छात्र विद्यालय कुल्लू द्वितीय स्थान पर रहा। वाद्ययंत्र वादन में जेटीआईएस रायसन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि एचएमपीएस आनी दूसरे स्थान पर रहा। समूहगान स्पर्धा में एचएमपीएस आनी ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलोगी ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

संस्कृत श्लोकोच्चारण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशौली प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड द्वितीय स्थान पर रहा। संस्कृत गीतिका में आनी ने प्रथम और कशौली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शास्त्रीय एकल गीत में जेटीआईएस रायसन ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकगीत एकल स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि शिरढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर की प्रधानाचार्य भावना तनवर ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन और समापन पर सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed