फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Angry residents stopped work as the river was diverted towards their homes.

Kullu News: नदी का रुख घरों की ओर मोड़ने से नाराज लोगों ने रोक दिया काम

Wed, 11 Feb 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Feb 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Angry residents stopped work as the river was diverted towards their homes.
मौके पर पहुंचकर जताई नाराजगी, बोले- पहले मकानों की तरफ करें तटीकरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। ब्यास नदी का रुख घरों की मोड़ने पर लोगों ने भुंतर में चल रहा तटीकरण का काम रोक दिया है। लोगों ने मौके पर पहुंचकर बुधवार को राजीव घाट और तटीकरण का कार्य रोका।
लोगों ने चेताया कि तटीकरण का कार्य पहले घरों की ओर नहीं किया गया तो काम होने नहीं दिया जाएगा।
इससे पहले भुंतर नगर पंचायत के दो वार्डों के लोग मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। लोगों ने अपने घरों को खतरा बताते हुए काम बंद करवाया। स्थानीय निवासी नीलम घई, नीना घई, उर्मिला, ललिता शर्मा, सोनिया डोगरा, कंचन और अंजू ठाकुर ने कहा कि भुंतर पुल के पास ब्यास नदी में सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। तटीकरण कार्य से पारला भुंतर के कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। आपदा के दौरान भी लोगों ने काफी नुकसान झेला है। ब्यास नदी में लगाई जा रही सुरक्षा दीवार से पारला भुंतर की तरफ घर और भी असुरक्षित हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार को लगाकर ब्यास नदी का पूरा बहाव रिहायशी इलाकों की ओर मोड़ा गया है। पहले रिहायशी इलाकों की ओर से तटीकरण का कार्य पूरा किया जाए, अन्यथा काम को होने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed